CM Yogi Adityanath addressing a public meeting in Hathras after launching development projects

हाथरस: सीएम ने दी 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं की सौगात

हाथरस पहुंचे सीएम योगी, 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं की सौगात; अखिलेश यादव पर साधा निशाना”

हाथरस: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा कर जिले को 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों से बातचीत कर उनके उत्पादों की सराहना की।

उन्होंने अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल छोटे बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर शुभकामनाएं भी दीं।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य और दिव्य स्वरूप में विकसित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली सरकारों को अब अयोध्या की चिंता नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय धार्मिक आयोजनों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने प्रदेशभर में मंदिरों के सुंदरीकरण, धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए व्यापक कार्य किए हैं। हाथरस में भी 22 से अधिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है।

उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर समान रूप से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले का संतुलित विकास कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.