Breaking News

हरियाणा – अब स्कूलों में बच्चे गुड मार्निंग नहीं जय हिंद बोलेंगे

“सांकेतिक चित्र “

“हरियाणा के स्कूलों में बच्चे अब गुड मार्निंग नहीं जय हिंद बोलेंगे। प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा”

चंडीगढ़ 10 / 08 / 2024 (एजेंसी ) 

हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग नई व अच्छी पहल करने जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अब अंग्रेजी के शब्द गुड मार्निंग नहीं अब ‘जय हिंद’ बोलेंगे।

इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। राजकीय स्कूलों में सुबह प्रार्थना या फिर कक्षा में गुरुजी के आगमन पर विद्यार्थी गुड मार्निंग की जगह जय हिंद के साथ अभिवादन करेंगे।

प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

पत्र में कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जय हिंद अभिवादन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की एक मजबूत भावना पैदा करता है।

यह प्रत्येक भारतीय के रूप में उनकी पहचान और देश के भविष्य में संभावित योगदान का दैनिक स्मरण करवाता है।

बोस ने दिया था नारा

निदेशालय ने उल्लेख किया कि जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से दिया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया था, जिसमें उन्होंने जय हिंद के नारे को लोकप्रिय बनाया था।

स्वतंत्रता के बाद जयहिंद को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से अभिवादन के तौर पर अपनाया गया, जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago