अम्बाला समाचार – विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षक महाआक्रोश रैली आज

“प्रदेश भर में चल रहे निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं का हल करने के लिए निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया”

अंबाला सिटी 10 / 08 / 2024 (एजेंसी ) 

निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बुधवार को शहर अंबाला क्लब में पत्रकारों से कहा कि 10 अगस्त को अंबाला शहर नई अनाज मंडी में शिक्षक महा आक्रोश रैली होगी।

इसमें प्रदेशभर से निजी स्कूल संचालक और स्टाफ भागीदारी करेगा। शर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालकों से बात करने के बाद सामने आया है कि करीब 40 समस्या से निजी स्कूल संचालक परेशान है।

इन परेशानियों को लेकर लगातार सरकार से इन्हें दूर करने की मांग की जाती रही है, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि शिक्षकों और निजी स्कूल संचालकों को कमजोर समझने की सरकार गलती न करें।

उन्होंने कहा कि उनकी अधिकतर मांग शिक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री से हैं। प्रदेश भर से शिक्षक इस रैली में पहुंच रहे हैं और सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो जो भी रणनीति बनेगी उसके अनुसार आगे संघर्ष किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि निजी स्कूल लगभग पिछले दस वर्षों से सरकार की ओर से अनुमोदित 134-ए के तहत वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे है और सरकार की तरफ सभी स्कूलों राशि बकाया हो गई है, जो न तर्क संगत है ओर न ही न्याय संगत।

शर्मा ने कहा कि हरियाणा के जिले जैसे जींद व अन्य जिनमें एनसीआर की किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है, लेकिन उन्हें एनसीआर घोषित कर दिया गया है, जिस कारण वहां चलने वाले बसों की वैधता 10 वर्ष कर दी गई है।

ऐसे में खासकर इन जिलों के गांव में चल रहे कम फीस लेने वाले विद्यालयों के लिए भयंकर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे जिलों में स्कूल बसों की वैधता दो वर्ष बढ़ाकर निजी स्कूलों को राहत प्रदान की जाए। इसी तरह अन्य मांग शामिल हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

22 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

22 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

22 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

22 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

22 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

23 hours ago