हरियाणा – गोमांस खाने के संदेह में व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या, पांच गोरक्षकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया

“पुलिस ने बताया कि मलिक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और जीवन यापन के लिए कबाड़ बीनने का काम करता था। अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है”

चंडीगढ़ 01 / 09 /2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि गोमांस खाने के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में पांच गोरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 27 अगस्त को चरखी दादरी जिले में हुई थी। पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के साबिर मलिक के रूप में हुई।

अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि पांच आरोपियों ने गोमांस खाने के संदेह पर मलिक को प्लास्टिक की खाली बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और वहां उसकी पिटाई की। आरोपियों की पहचान अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मलिक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और जीवनयापन के लिए कबाड़ा बीनने का काम करता था।

अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में हरियाणा के भिवानी में ‘गौरक्षा गिरोह’ द्वारा राजस्थान के दो मुस्लिम व्यक्तियों का कथित तौर पर अपहरण किया गया, उन पर हमला किया गया, उनकी हत्या कर दी गई और उन्हें जला दिया गया।

दोनों के जले हुए शव एक कार में पाए गए। दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के पदाधिकारी मोनू मानेसर उर्फ ​​मोनू यादव पर राजस्थान पुलिस ने जुनैद (35) और नासिर (25) की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया था। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

17 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

17 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

17 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

17 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

17 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

20 hours ago