दिल्ली – नाबालिग लड़कों ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, हुई थी मामूली कहासुनी

“सांकेतिक चित्र ”

“दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में नाबालिगों ने एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। उस पर चाकू से आठ से दस वार किए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है”

नई दिल्ली 01 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नेब सराय इलाके में एक दिन पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। उस पर चाकू से आठ से दस वार किए।

गंभीर हालत में पीड़ित यश (19) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सात नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों से चार चाकू भी बरामद किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि हमले से एक दिन पहले दो नाबालिगों से यश की कहासुनी हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया।

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। नेब सराय थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस यश के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है।दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उनको एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोग घायल युवक को मैक्स अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर युवक को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक को कई चाकू लगे थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बृहस्पतिवार शाम को देवली में यश और उसके दोस्त की नाबालिग लड़कों से कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago