गुजरात : 7 एयरपोर्ट पर NOTAM जारी, नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट

“पाकिस्तान की तरफ से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम किया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुजरात के सात एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है”

अहमदाबाद 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते भारत सरकार ने गुजरात के सात एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर दिया है। इन एयरपोर्ट पर अब किसी भी तरह की पैसेंजर फ्लाइट के संचालन की अनुमति नहीं है।

पाकिस्तान की तरफ से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। इसी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, भारत ने अब तक पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को नाकाम किया है, लेकिन एहतियाहतन गुजरात के सात एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमे जारी किया है।

भारत सरकार की तरफ से कुल 24 एरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है। इनमें गुजरात के जामनगर, राजकोट (हीरासर), पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज और मुंद्रा (अडानी) एयरपोर्ट शामिल हैं। ये एयरपोर्ट आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। नोटिस टू एयरमेन अस्थायी रूप से फ्लाइट संचालन को प्रतिबंधित करता है। इसका उद्देश्य हवाई सुरक्षा बनाए रखना और सशस्त्र बलों के लिए परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना है।

क्यों बंद किए जाते हैं एयरपोर्ट?

हवाई हमले के समय दुश्मन के रॉकेट हमारी तरफ आते हैं और हमारे डिफेंस सिस्टम के रॉकेट उन रॉकेट को मारने के लिए जाते हैं। इस स्थिति में पैसेंजर प्लेन हवा में होने पर कोई भी रॉकेट उससे टकरा सकता है और यात्रियों की जान को खतरा रहता है।

इसी वजह से हवाई हमले होने की स्थिति पर आसपास के रूट के सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि, जिन एयरपोर्ट को नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है। वहां कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.