“सूरत में गणेशोत्सव के दौरान उपद्रव हुआ। सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर कुछ बच्चों के पत्थर फेंकने के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। खबरों के मुताबिक कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी गई गई है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है”
सूरत 09 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
गणेशोत्सव के दौरान पथराव की खबरें सामने आने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सूरत में विरोध-प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि छह असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
गृह मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत की वारदात के संबंध में सोमवार को कहा, शहर के सैयदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी की पहचान के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सांघवी के मुताबिक सूरत पुलिस ने ऐसी घटना को बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य़ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। घटना की जांच जारी है।
सूरत के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…