Breaking News

‘आज से देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत’

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी बचत उत्सव के शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने देशवासियों को आज से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव की भी शुभकामनाएं दी है”

नई दिल्ली 22 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी समय-समय पर राष्ट्र को संबोधित करते रहे हैं। वर्ष 2016 में नोटबंदी का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए दिया था। वहीं कोविड के दौरान लॉकडाउन का ऐलान भी उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया था।

हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत लगी हो, उनका पसीना लगा हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं।

हर दुकानदार कहे कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा। सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को अपनाएं।’

पीएम मोदी ने दिया नागरिक देवो भव: का मंत्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “नागरिक देवो भव: के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म में इसकी झलक दिखाई देगी।  इनकम टैक्स और जीएसटी को लेकर एक साल में जो फैसले हुए हैं इससे देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी। विकसित भारत के लक्ष्य के रास्ते पर चलने के लिए हमें आत्म निर्भर बनना ही होगा।”  

जीएसटी के अब दो ही स्लैब रहेंगे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा-” नेक्सट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो रहे हैं। मुख्य रूप से अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही टैक्स स्लैब रहेंगे। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें और सस्ती हो जाएंगी।

अनेकों सामान, अनेकों सेवाएं या तो टैक्स फ्री हो जाएंगी या बेहद सस्ती हो जाएंगी। जिन सामनों पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था उनमें से से 99 प्रतिशत चीजों 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं।”

जीएसटी 2.0 की नई दरें आज से प्रभावी; रसोई के सामान से लेकर दवा..वाहन तक हुए सस्ते

जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं।

इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

17 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

17 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago