“राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल में ही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच दिल्ली सरकार ने मंगलवार को लोगों को सुरक्षित रहने, लू और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी”
नई दिल्ली 09 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि अत्यधिक गर्मी या लू लगने से खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बाहर काम करने वालों और पहले से ही बीमार लोगों जैसे कमजोर लोगों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।
दिल्ली में सोमवार को इस मौसम में पहली बार लू की स्थिति दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में फिलहाल ‘येलो अलर्ट’ जारी है, जो आज बुधवार तक लागू रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ‘कलर कोड’ के अनुसार, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है ‘‘सावधान रहें’’ और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।
लू लगने के लक्षणों को ‘हीट स्ट्रेस’ के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें तेज बुखार, बेहोशी, सूखी और लाल त्वचा, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, सांस लेने में तकलीफ और भ्रम के लक्षण शामिल हैं। कुछ मामलों में व्यक्ति ऐंठन का अनुभव कर सकता है या बेहोश हो सकता है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…