किसानों के शिकायतों के प्रति शासन अत्यंत गंभीर, लापरवाही अक्षम्य – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए और उनके प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए”

जौनपुर 21 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में पशुओं के वैक्सीन/टीकाकरण शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। बरसीम के बीज वितरण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते मुख्य चिकित्साधिकारी को बरसीम के बीज मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ए आर कॉपरेटिव और जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में खाद एवं उर्वरक की समस्या न होने पाए। एक्स ई एन सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों की सफाई गुणवत्ता पूर्ण की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्लास्टिक का प्रयोग करना बंद करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की शिकायतों के निस्तारण के प्रति शासन अत्यंत गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को पात्रता के अनुसार लाभ प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

बैठक के दौरान किसानों को तकनीकी आधारित खेती करने हेतु निर्देश दिया गया।  उन्होंने उप निदेशक कृषि और जिला उद्यान अधिकारी को बीज और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडे, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, ए आर कॉपरेटिव, डिप्टी पीडी आत्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

19 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

19 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

19 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

20 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

22 hours ago