“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स रे वार्ड , इमरजेंसी वार्ड , जनरल वार्ड ,पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण किया”
जौनपुर 21 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरा बंद मिला, जिसे तुरंत क्रियाशील किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। जिला अस्पताल परिसर और शौचालय में गंदगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश सीएमएस को दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वार्डों में बेड शीट नियमित रूप से बदले जाएं इसके साथ ही मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से आज दिए गए नाश्ता और खाने के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार मरीजों को नाश्ता और खाना उपलब्ध कराया जाए।
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महेंद्र प्रताप गौड़ के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आए हुए कलावती सोनकर, पूजा धर्मा देवी आदि से अस्पताल में इलाज और दवाओं की उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाहर से दवाए न लिखी जाए।
पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स से भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले सुविधाओं जैसे पौष्टिक नाश्ता,खाना आदि के संबंध में जानकारी ली और वार्ड नंबर 2 में 05 बेड खाली मिले जिसे भरे जाने के लिए निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…