गाज़ीपुर : बेटे ने मां-बाप, बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

“गाजीपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों को देख हत्यारा युवक भाग निकला। बताया जा रहा है कि जमीन का एक हिस्सा बेटी को देने से बेटा नाराज हो गया। इसलिए उसने मां-पिता और बहन की हत्या कर दी”

गाज़ीपुर 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दाैड़ा-दाैड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला।

पड़ोसियों की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है।पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया गया है।

पुलिस कई बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे थे। हमें देखकर आरोपी बेटा भाग गया। मरने वालों में शिवराम यादव (70), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35) है। आरोपी का नाम अभय है।

ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई। माैके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था। शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है।

 

Santosh SETH

Recent Posts

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ कवर

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ…

29 seconds ago

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

3 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

3 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

4 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

4 hours ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

6 hours ago