गाज़ीपुर : सैलून में दाढ़ी बनवा रहे भाजपा नेता और भतीजे को मारी गोली

“गाजीपुर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता और उसके भतीजे पर फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही है”

गाज़ीपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में कुढालम्बी गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित सैलून में दाढ़ी-बाल बनवाने पहुंचे भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके चचेरे भतीजे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दिया। अंधाधुंध फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद भतीजे को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान त्रिवेणी सिंह (55) और उनके भतीजे विश्वजीत सिंह उर्फ राजन (30) के रूप में हुई है। पूरा मामला सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के कूढ़ालंबी गांव का है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों एक एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। जैसे बाहर निकले तभी उन पर हमला हो गया। दो बाइक पर चार बदमाश थे। उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। दोनों को भागने का मौका नहीं मिला। विश्वजीत आगे था इसलिए उसे तीन गोली लगी है।

एक गोली कंधे को छूकर निकल गई। दूसरी गोली बाएं पीठ से घुसकर सामने से निकली। तीसरी गोली बाएं कंधे पर लगी है। त्रिवेणी सिंह को हाथ में एक गोली लगी है। जैसे ही हम लोग दौड़े हमलावर फरार हो गए। फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घायल का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज जारी

घटना के बाद त्रिवेणी सिंह को खानपुर PHC में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल विश्वजीत को पहले सैदपुर CHC, फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विश्वजीत नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है और 10 दिन की छुट्टी पर घर आया था। त्रिवेणी सिंह खेती-किसानी का काम करते हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने एक घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस पुरानी रंजिश से घटना को जोड़ते हुए जांच में जुटी हुई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिल गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना को 11 साल पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

साल 2013 में गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट में मनीष यादव पुत्र भरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि मनीष के भाई अविनाश उर्फ गोलू ने दोस्तों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है, ताकि भाई की मौत का बदला लिया जा सके।

तीन पुलिस टीमें गठित, जल्द गिरफ्तारी के दावे

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.