Ghaziabad – पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

“गाजियाबाद में एक युवक ने अरशद नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है”
गाजियाबाद 03/08/2024 ( एजेंसी )
लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार जैन कॉलोनी में विवाद के पास एक युवक ने अरशद (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अरशद अपने साथियों के बुलाने पर घटनास्थल पर आया था। अरशद के दोस्त का आरोपी के साथ झगड़ा चल रहा था।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद डीसीपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।अशोक विहार साहिल सिटी कॉलोनी में अरशद (20) पुत्र इरफान परिवार के साथ रहते थे।
अरशद खराद की मशीन का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे अरशद को उसके दोस्तों ने फोन करके जैन कॉलोनी बुलाया।
अरशद अपने दोस्तों के साथ जैन कॉलोनी पहुंचा। यहां उनका असलम के साथ झगड़ा हुआ। असलम का अरशद के दोस्त के साथ पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते फिर से झगड़ा हो गया।
इसके बाद असलम ने चाकू से अरशद पर हमला कर दिया। अरशद के पेट में चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।












