International

G7 समिट : PM मोदी ने दुनिया के कई नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

“कनाडा के कनानास्किस में चल रहे 51वें G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई देशों के शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। इन मुलाकातों का उद्देश्य भारत के वैश्विक सहयोग को मजबूत करना और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति बनाना रहा”

नई दिल्ली 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, ग्रीन हाइड्रोजन, शिपबिल्डिंग, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई। साथ ही, उभरती तकनीकों और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।

वहीं मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली मुलाकात थी। उन्होंने राष्ट्रपति को ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए बधाई दी और भारत-मैक्सिको संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, फार्मा, डिजिटल इनोवेशन, अर्धचालक (सेमीकंडक्टर्स), स्वास्थ्य, और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। राष्ट्रपति शेनबाउम को भारत आने का आमंत्रण भी दिया गया।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने “अच्छी मुलाकात” बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बात की।

वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने औपचारिक रूप से PM मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने के प्रयासों पर चर्चा की। गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दस वर्षों में कनाडा की पहली यात्रा है और भारत-कनाडा संबंध पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में खराब हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से भी PM मोदी की मुलाकात हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को बढ़ाने और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पुल-असाइड’ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय हितों और वैश्विक घटनाओं पर चर्चा हुई। PM मोदी ने कैलगरी पहुंचने के बाद कहा था कि वह G7 सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे और वैश्विक मुद्दों पर भारत की राय साझा करेंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह “Global South” यानी विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को प्रमुखता देंगे।पीएम मोदी की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे का हिस्सा है।

G7 सम्मेलन में भारत की यह 12वीं और PM मोदी की लगातार 6वीं भागीदारी है। बता दें कि G7 समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपीय संघ शामिल हैं, जो विश्व की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाएं मानी जाती हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

13 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

14 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

14 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

14 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

14 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

16 hours ago