ईंधन बचाने की मुहिम: CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर
PM मोदी की अपील का दिखा असर: CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर, मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- ‘पूरी दिल्ली सरकार कर रही फॉलो’
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचाने की अपील का अब जमीन पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। आम जनता के साथ-साथ राजनेताओं ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सोमवार को ‘मेट्रो डे’ (Metro Day) के अवसर पर अपनी कार छोड़कर मेट्रो से सफर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CM रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो से सफर
ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने आज (18 मई) से हर सोमवार को ‘मेट्रो डे’ मनाने का फैसला किया है।
इस अभियान का नेतृत्व करते हुए खुद सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ मुहिम के तहत मेट्रो में आम यात्रियों के साथ सफर किया।
उनका यह कदम जनता को निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रेरित करने का एक बड़ा प्रयास है।
‘दिल्ली सरकार के अधिकारी और कर्मचारी भी आए मेट्रो से’
इस मौके पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) का भी अहम बयान सामने आया है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आज सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि सरकार का पूरा अमला सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने कहा, “आज हम ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी और सचिवालय के कर्मचारी भी अपनी कार छोड़कर मेट्रो से दफ्तर आ रहे हैं।”
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जो अपील की है, उसे सबसे पहले दिल्ली सरकार के लोग पूरी गंभीरता के साथ फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं।”
कई सीएम और मंत्रियों ने छोटा किया काफिला
वेस्ट एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील का प्रभाव सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है।
देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए अपने सुरक्षा काफिले (Convoy) को छोटा कर दिया है।
दिल्ली सरकार ने तो विभागीय पेट्रोल इस्तेमाल में भी 20 फीसदी की कटौती का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…