Breaking News

केरल: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों ने ली शपथ

केरल: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 मंत्रियों का भी हुआ राजतिलक; PM मोदी ने दी बधाई

तिरुवनंतपुरम: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

केरल की राजनीति में सोमवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई। कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडी सतीशन (VD Satheesan) ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई और बधाई दी।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरे समारोह में मौजूद रहे।

छात्र राजनीति से लेकर CM की कुर्सी तक: कौन हैं वीडी सतीशन?

राज्य की कमान संभालने वाले वीडी सतीशन एक बेहद साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है।

  • सियासी सफर: उन्होंने 1990 के दशक में छात्र संघ से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 1996 में उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और जनता के बीच अपनी पैठ बनाई।

  • वकील से राजनेता: राजनीति में आने से पहले सतीशन केरल उच्च न्यायालय में वकालत भी कर चुके हैं।

  • जमीन से जुड़े नेता: सतीशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं। उनके भाई-बहन आज भी बेहद सादा जीवन जीते हैं।

20 मंत्रियों ने ली शपथ: कांग्रेस और IUML का दबदबा

मुख्यमंत्री सतीशन के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। इस कैबिनेट में कांग्रेस और सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • प्रमुख मंत्री: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ।

  • IUML कोटे से मंत्री: पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर।

  • अन्य मंत्री: मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए थुलसी और ओजे जनीश।

विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भी फैसला

नई सरकार के गठन के साथ ही विधानसभा के महत्वपूर्ण पदों की भी घोषणा कर दी गई है:

  • विधानसभा अध्यक्ष (Speaker): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन

  • उपाध्यक्ष (Deputy Speaker): शनिमोल उस्मान

  • मुख्य सचेतक (Chief Whip): विधायक अपू जॉन जोसेफ

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, केंद्र से दिया सहयोग का भरोसा

केरल में नई सरकार के गठन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले वीडी सतीशन को हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार नवगठित केरल सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।”

Santosh SETH

Recent Posts

UP : भाजपा की ‘पदयात्रा’ से विपक्ष को चुनौती, जानें इसके राजनीतिक मायने

उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: 2027 के चुनाव की बिसात…

10 hours ago

पीएम मोदी के एक फोन कॉल ने बढ़ाई महाराष्ट्र की सियासी हलचल

पीएम मोदी के एक 'फोन कॉल' से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! क्या NDA का…

10 hours ago

दिल्ली: चावड़ी बाजार में ढही निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, लेंटर…

10 hours ago

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा वाहन, 5 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री जा रहे यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में…

12 hours ago

तेलंगाना : मछुआरों को बचाते समय SDRF की 2 नावें पलटीं, 10 जवान लापता

खम्मम में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा: बेथुपल्ली झील में SDRF की 2 नावें पलटीं,…

12 hours ago

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: NIA से लेकर ATS तक कर रही जांच

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: क्या किसी बड़े हमले का 'ट्रायल' था? ISI, ड्रोन और RDX…

12 hours ago