JAUNPUR

सतहरिया में प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क खाद्यान्न (एफटीएल) वितरण शुरू

जौनपुर: सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न (एफटीएल) वितरण शुरू, DM डॉ. दिनेश चंद्र ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

जनपद में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के कल्याण और उनकी दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के सख्त और संवेदनशील निर्देशों के क्रम में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के हित में 5 किलोग्राम 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न (एफटीएल)  वितरण शिविरों का भव्य शुभारंभ किया गया है।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में दूर-दराज से आकर काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों को आवश्यक खाद्य सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

सीडा (SIDA) निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

इस बड़े और महत्वपूर्ण वितरण अभियान को सफल बनाने में सतहरिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (SIDA) के सदस्यों द्वारा सक्रिय और अहम सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

  • सीडा (SIDA) के सदस्य इन शिविरों के सुचारु संचालन में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

  • वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थियों (प्रवासी श्रमिकों) की पहचान करने तथा बिना किसी रुकावट के खाद्यान्न के सुचारु वितरण में एसोसिएशन के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है प्रशासन

DM इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के समग्र कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक और कल्याणकारी कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय एवं सौहार्द स्थापित करने में बेहद सहायक होते हैं।

‘वितरण कार्य में रहे पूर्ण पारदर्शिता’

जिलाधिकारी ने वितरण प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि योजना का लाभ शत-प्रतिशत प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, सतहरिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (सीडा) के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago