राजौरी के न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में धरहल नदी का पानी घुसने से सड़क और पार्किंग एरिया तालाब बन गए। सैकड़ों वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
राजौरी में कुदरत का कहर: धरहल नदी में अचानक आई बाढ़ से बस स्टैंड तबाह, कई गाड़ियां डूबीं, एक महिला लापता”
राजौरी (जम्मू-कश्मीर): द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने भीषण तबाही मचा दी है। जिले की धरहल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से न्यू बस स्टैंड बेला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
सड़कों के तालाब में तब्दील होने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई जब लोग सो रहे थे। अचानक नदी का पानी उफान पर आया और देखते ही देखते न्यू बस स्टैंड के पार्किंग क्षेत्र में घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाढ़ की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पार्किंग में खड़े करीब 200 से 250 वाहन पानी में बह गए।
बस स्टैंड की स्थिति इतनी भयावह है कि अब वहाँ कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा है, मानों उसका निशान ही मिट गया हो।
रेस्क्यू और प्रशासन की अपील
बाढ़ के कारण निचले इलाकों में पानी घुसने से लोग फंस गए हैं। एक स्थानीय निवासी ने रोते हुए बताया कि बाढ़ में उनका सब कुछ बह गया है और एक महिला के लापता होने की भी खबर है। जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से अलर्ट जारी किया है।
सुरक्षा निर्देश: प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
यातायात: लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण चुनौती बनी हुई है।
बाढ़ के साथ-साथ मानसून के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। उधमपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल मन्हास ने बताया कि जलभराव वाली जगहों पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
डेंगू और मलेरिया: जिले में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि कूलर का पानी रोज बदलें और आसपास पानी जमा न होने दें।
क्योंकि दो-तीन दिन में ही मच्छर के लार्वा पनप सकते हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर है।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…