नए कानून के तहत यूपी में पहली सजा, देश में दूसरी
“अलीगढ़ में 11 साल की बच्ची से रेप के दोषी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है”
अलीगढ 20 / 10 / 2024 (शब्द) वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
यह जजमेंट कोर्ट ट्रायल शुरू होने के महज 29 दिनों में आया है, जो BNS यानी भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज FIR में यूपी का पहला फैसला है एवं देश का दूसरा फैसला है”
आपको बता दें कि 21 सिंतबर 2024 को इस मामले का कोर्ट ट्रायल शुरू हुआ था और 19 अक्तूबर 2024 को महज 29 दिन में ही जजमेंट आ गया है।
स्पेशल जज पॉस्को ADJ सुरेंद्र मोहन राय की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसमें पड़ोसियों की गवाही, डिजिटल साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए गए। 50 हजार रुपए के आर्थिक दंड की धनराशि में से 40 हजार रुपए पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे।
वहीं मुकदमे में सबसे मजबूत सबूत चश्मदीद का बनाया वीडियो माना गया। इसके आधार पर कोर्ट ने अधिकतम सजा सुनाई है।











