फतेहपुर : एक साथ तीन हत्याओं से दहला इलाका

“फतेहपुर के अखरी गांव में मामूली विवाद में हुई कहा सुनी के बाद एक किसान नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया “

फतेहपुर 08 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सरेआम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और बाइक के साइड नहीं देने पर विवाद शुरू हुआ था और विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई। 

जानकारी के मुताबिक किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की  है।

मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जिले भर से किसान पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर एसपी ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल को बुलाया है।

मौके पर मौजूद भीड़ की मांग है कि फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा तभी शव को उठाने देंगे। पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके खास लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

Santosh Kumar

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

17 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

18 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

18 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

18 hours ago