जौनपुर / शाहगंज : लोकल ट्रेन बम धमाके मामले में बरी हुए एहतेशाम सिद्दीकी, मिली थी फांसी की सजा

“मुंबई हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने लोकल ट्रेन बम धमाके के मामले में जौनपुर के मनेछा पुरवा गांव निवासी एहतेशाम सिद्दीकी को बरी कर दिया है। एहतेशाम की रिहाई की खबर पहुंचते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया” 

जौनपुर / शाहगंज 23 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

एहतेशाम की गिरफ्तारी के समय वह मुंबई के एक कॉलेज में केमिकल जीनियरिंग के चौथे वर्ष में पढ़ रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी रह गई। जेल में रहते हुए उन्होंने कुरान मुजाबानी याद किया। वर्तमान में वे कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। 

एहतेशाम की गिरफ्तारी से पूरा परिवार प्रभावित हुआ। उनके पिता कुतुबुद्दीन सऊदी अरब में नौकरी करते थे। दो छोटे भाइयों एहसानुद्दीन और मुस्तकीम की पढ़ाई भी रुक गई। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने पहले 12 में से 7 आरोपियों को उम्रकैद और 5 को फांसी की सजा सुनाई थी।

एहतेशाम को भी फांसी की सजा मिली थी। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मौलाना अरशद मदनी के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई लड़ी। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया।एहतेशाम के पिता ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर था। गांव में नमाज-ए-शुक्र अदा की गई। परिवार ने भारतीय न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनका न्याय पर भरोसा जीत गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

बस्तर : नक्सल मुक्त 93 गांवों में पहली बार शान से फहरा तिरंगा

बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…

20 hours ago

छत्तीसगढ़ : सुकमा के 50 अति-दुर्गम गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…

20 hours ago

E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार ने दी सफाई

E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…

20 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा, DM ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…

20 hours ago

जौनपुर: पुलिस लाइन में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…

20 hours ago

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

20 hours ago