हिमाचल : राजधानी शिमला में महसूस किये गए भूकंप के झटके

“हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके सबुह करीब 7:02 बजे दर्ज किए गए”

शिमला 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। हालांकि, तीव्रता कम से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

क्यों आता है भूकंप 

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं।

ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।