दिल्ली में डबल मर्डर : नौकर ने की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या
“दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी”
नई दिल्ली 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।











