JAUNPUR

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: ‘सगड़ी’ ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से की मां और सगी बहन की हत्या”

जौनपुर: वरुण यादव की रिपोर्ट :  (THE POLITICS AGAIN)

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित सैदुपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक खौफनाक वारदात सामने आई।

यहां संपत्ति और पारिवारिक विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन और 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय खून से लथपथ शवों के पास ही बैठा रहा, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

उड़द की फसल और ‘सगड़ी’ को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र चंद्र पटेल का अपनी बड़ी बहन गौरा देवी (45) के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

गौरा देवी अपने मायके में ही रहती थीं और आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गौरा देवी ने भूपेंद्र से खेत से उड़द की फसल लाने के लिए ‘सगड़ी’ (ठेला/गाड़ी) ले जाने को कहा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन उसकी बात को लगातार नजरअंदाज कर रही थी, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग मां को भी उतारा मौत के घाट

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पागल होकर भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी बहन गौरा देवी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अपनी आंखों के सामने बेटी पर हो रहे इस जानलेवा हमले को देखकर 70 वर्षीय बुजुर्ग मां शीतला देवी उसे बचाने दौड़ीं।

खून सवार आरोपी ने अपनी मां को भी नहीं बख्शा और उनकी गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से घातक वार कर दिया। गर्दन पर गहरी चोट लगने के कारण मां और बेटी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अधिकारी पहुंचे मौके पर, आरोपी गिरफ्तार

गांव में दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा और सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी सहित कई थानों की पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

1 hour ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

2 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

2 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

2 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

2 hours ago