दिल्ली में डबल मर्डर : नौकर ने की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या

“दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी”

नई दिल्ली 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए। संदिग्ध घरेलू सहायक को पकड़ लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू सहायक ने खुलासा किया है कि रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

बुधवार रात 9.43 बजे रुचिका के पति कुलदीप (44) ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबरन गेट खोला गया। घर के अंदर रूचिका और उसके बेटे की लाश मिली।

रूचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। वहीं, उनका बेटा कृष कक्षा 10वीं का छात्र था। मुख्य आरोपी मुकेश ( 24) जो अमर कॉलोनी में रहता है। वह गारमेंट की दुकान पर ड्राइवर/शॉप-हेल्प का काम करता है। उसे फरार होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.