जिलाधिकारी ने सिरकोनी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया
“निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और मनरेगा कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थिति पंजिका भी देखी गयी और अन्य दस्तावेजों और फाइलो का भी अवलोकन किया गया”
जौनपुर / सिरकोनी मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
कार्यालय में साफ-सफाई से जिलाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। कार्यालय में आने वाले लोगों से अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि फाइलों का रख-रखाव सही होनी चाहिए, फाइले लम्बित नही रहनी चाहिए।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी, रामजीत सिंह, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, उर्दू अनुवादक मोहम्मद अकरम, लेखा सहायक आशीष, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार उपाध्याय, तकनीकी दीपक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।











