दिल्ली – मुंडका में युवक की हत्या, वारदात के बाद गैंगवार की आशंका

“दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं”

दिल्ली 10 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मौके पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी हत्या से दिल्ली में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है।

शनिवार शाम को पुलिस को मुंडका मेट्रो स्टेशन के कालेवा रेस्टोरेंट के पास युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क पर घायल पड़े युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की।

पुलिस को मौके से छह खोखे मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अमित पर नांगलोई थाने में लूटपाट का मामला दर्ज था। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से बाहर आया था। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर अमित के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

3 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

4 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

4 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

4 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

8 hours ago