अक्षय नवमी कल १० नवम्बर को, दूर होगी घर की दरिद्रता और वास्तु दोष

“हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करते हैं। अक्षय नवमी का अर्थ अक्षय तृतीया के समान ही है”

वाराणसी 09 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

अक्षय नवमी का व्रत हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अक्षय नवमी का व्रत 10 नवंबर को रखा जाएगा।  

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार इसी दिन सत्ययुग का प्रारम्भ हुआ था।

अक्षय नवमी के दिन धन लाभ के लिए अपनाएं ये उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन गुप्त दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करके  एक टोकरी में रखें और ब्राह्मणों को दान करें।

अत: ब्राह्मणों को आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। दूसरा उपाय यह है कि अक्षय नवमी के दिन घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आंवले का पौधा लगाएं। इससे घर की वास्तु संबंधी कमियां दूर हो जाती हैं।

आंवले के पेड़ की जड़ में सिक्का दबाएं

आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की जड़ में एक सिक्का दबाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और लक्ष्मी जी का वास घर में होता है।

आंवले के वृक्ष के नीचे कथा और आरती करें

आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या पढ़ने का विशेष महत्व है। कथा सुनने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समृद्धि का आगमन होता है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

4 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

5 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

5 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

5 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

9 hours ago