दिल्ली-एनसीआर में 18 से 20 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ेगा।
‘दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 18 से 20 मार्च तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट ‘
नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर से बदलते मौसम का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 18 मार्च से 20 मार्च तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।
इस दौरान आंधी, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
18 मार्च (बुधवार) का पूर्वानुमान मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रात के समय बिजली कड़कने के साथ 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
19 मार्च (गुरुवार) को आंधी-बारिश के आसार गुरुवार को भी मौसम का मिजाज सर्द रहेगा। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ आंधी आ सकती है और बिजली चमकने की भी संभावना है।
इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
20 मार्च (शुक्रवार) को भी मौसम रहेगा खराब शुक्रवार को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है।
30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने का अनुमान है।
रविवार की बारिश से मिली थी राहत आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई थी, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली थी।
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोधी रोड में 0.8-0.8 मिलीमीटर और पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे।
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो,…
अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी…
ईरान-इस्राइल जंग के बीच PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की फोन पर बात: होर्मुज…
ईरान के खौफ से अमेरिका ने हटाए अपने 'माइन हंटर' युद्धपोत? मिडिल ईस्ट छोड़ मलेशिया…
उत्तर कोरिया का 'रबर स्टैंप' चुनाव : किम जोंग उन का क्लीन स्वीप, 687 में…
राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- 'राजनीति में कोई फुल…