“दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई”
पश्चिमी दिल्ली 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है। वारदात की सूचना पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड सामने आया है। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…