दिल्ली / शाहदरा : चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, दम घुटने से 6 की हालत बिगड़ी

“दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक ई-रिक्शा में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान आग लगी। इसके बाद दम घुटने से 6 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

शाहदरा 20 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक शख्स ने ई-रिक्शा को चार्ज में लगाया था। इसी बीच अचानक से ई-रिक्शा में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में धुआं भर गया। वहीं दम घुटने की वजह से दो बच्चों समेत 6 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

आनन-फानन में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आगे के इलाज के लिए उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। 

6 लोगों की तबीयत खराब

दरअसल, पूरा मामला दिल्ली के शाहदरा इलाके का है। यहां एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय अचानक आग लग गई। इस घटना में 2 बच्चों समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 30 वर्षीय सनी 5-10% झुलस गया है।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने के बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

‘मिशन कर्मयोगी’: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को क्षेत्रीय साधना कार्यशाला

मिशन कर्मयोगी: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM योगी…

31 seconds ago

ड्रग्स पर प्रहार: 182 करोड़ की जब्ती, अमित शाह ने CM हिमंत को दी बधाई

असम में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 182 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अमित शाह…

8 minutes ago

अमित शाह ने बस्तर में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग, कहा- नक्सलवाद समाप्त

बस्तर के घावों पर मरहम: अमित शाह बोले- देश से नक्सलवाद समाप्त, अब पीड़ितों को…

14 minutes ago

PM मोदी ने लद्दाख को दी 3,350 करोड़ की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

लद्दाख में विकास के नए युग का आरंभ: PM मोदी ने दी 3,350 करोड़ की…

22 minutes ago

जौनपुर: पान की खेती सीखेंगे किसान, 7 दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण पर रवाना

जौनपुर: पान की खेती को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नई तकनीक सीखने 7 दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण…

32 minutes ago

‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर DM सख्त, 7 नवंबर तक लगेंगे विशेष समाधान कैंप

जौनपुर: 'पीएम सूर्य घर योजना' को लेकर DM सख्त, बैंकों को लोन में देरी न…

39 minutes ago