“पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक एएसआई अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराए पर रह रहे थे। यहीं पर उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या की है”
दिल्ली 20 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पूर्वी दिल्ली में अपने घर पर अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर ASI ने खुद को गोली मार कर खत्म कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि वह पिछले दो-तीन साल से अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थे। एक अधिकारी ने कहा कि उस्मानपुर थाने में तैनात एएसआई ललित सिरोही को लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिरोही के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे 23 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी है।
अपनी पिस्तौल से खुद को मारी गोली
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एएसआई अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराए पर रह रहे थे। सिरोही की पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी और वापस लौटने पर उन्होंने पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में खून से लथपथ पाया और पास में एक पिस्तौल भी पड़ी हुई थी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, जिस कमरे में घटना हुई, वह बंद था और अब तक उसकी जांच नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘माना जा रहा है कि यह सरकारी पिस्तौल है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’
फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि सिरोही पिछले दो-तीन साल से अवसाद से ग्रस्त थे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के बाद ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
मिशन कर्मयोगी: लखनऊ में 23-24 अक्तूबर को 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM योगी…
असम में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 182 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अमित शाह…
बस्तर के घावों पर मरहम: अमित शाह बोले- देश से नक्सलवाद समाप्त, अब पीड़ितों को…
लद्दाख में विकास के नए युग का आरंभ: PM मोदी ने दी 3,350 करोड़ की…
जौनपुर: पान की खेती को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नई तकनीक सीखने 7 दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण…
जौनपुर: 'पीएम सूर्य घर योजना' को लेकर DM सख्त, बैंकों को लोन में देरी न…