दिल्ली : एनकाउंटर में नेपाल का कुख्यात बदमाश “भीम बहादुर जोरा” ढेर

“एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश भीम बहादुर जोरा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को लंबे अर्से से उसकी तलाश थी। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भीम बहादुर को घेर लिया था”

नई दिल्ली 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

देर रात ईस्ट दिल्ली के आस्था कुंज पार्क का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। गुड़गांव क्राइम ब्रांच और दक्षिणी पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ टीम ने एक  ज्वाइंट ऑपरेशन में नेपाल के कुख्यात बदमाश भीम बहादुर जोरा को मार गिराया।

भीम बहादुर जोरा रहने वाला तो नेपाल का था, लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देता था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

डॉक्टर की हत्या का आरोप

भीम बहादुर जोरा की तलाश पुलिस को लंबे अर्से से थी। उस पर दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या करने का आरोप था। उसने गुरुग्राम में बीजेपी महरौली की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर पर 22 लाख रुपये चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद करता रहा फायरिंग

जानकारी के मुताबिक खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की टीम ने भीम जोरा को घेर लिया और उससे सरेंडर करने को कहा। लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी नहीं मानी और लगातार फायरिंग करता रहा।

इस बीच पुलिस की ओर से कई गई जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे गंभीर हालत में  दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के बीच ही उसकी मौत हो गई।

बीजेपी नेता के घर चोरी

दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर-48 में बीजेपी की महरौली जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर चोरी की बड़ी घटना हुई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि इस वारदात को नेपाली बदमाश भीम बहादुर जोरा ने अंजाम दिया था।

उसने बीजेपी नेता के घर चोरी के लिए उनके घरेलू नौकर युवराज थापा की मदद ली थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने युवराज थापा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

सोशल मीडिया पर नेपाली नौकरों से करता था दोस्ती

जांच में पता चला कि भीम बहादुर जोरा सोशल मीडिया पर नेपाली नौकरों से दोस्ती करके घरों में चोरी करवाता था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमें भीम बहादुर जोरा के दिल्ली से लेकर नेपाल तक के सभी लिंक खंगाल रही थी।

दिल्ली के जंगपुरा में डॉक्टर की हत्या और लूट के चर्चित मामले में भी भीम बहादुर जोरा का हाथ था। पुलिस को लंबे अर्से से इस बदमाश की तलाश थी।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

3 minutes ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

18 minutes ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

28 minutes ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

2 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

2 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

2 hours ago