दिल्ली/एनसीआर – आज से 12वीं तक के स्कूल बंद… ऑनलाइन होगी पढ़ाई
“दिल्ली में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 494 दर्ज किया, जोकि अति गंभीर श्रेणी में है। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, रविवार की तुलना में 53 सूचकांक अधिक है”
नई दिल्ली 19 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इसी को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। साथ ही एनसीआर के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में भी प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।











