दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल और बैरिकेडिंग

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: ‘संसद मार्च’ के चलते राजीव चौक समेत 5 स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: ‘संसद मार्च’ के चलते राजीव चौक समेत 5 प्रमुख स्टेशन बंद, राजधानी में हाई अलर्ट”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजधानी के 5 सबसे महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को आपातकालीन रूप से बंद कर दिया है।

यह सख्त कदम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा संसद के मानसून सत्र के पहले दिन निकाले जा रहे ‘संसद मार्च’ के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

इन 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट पूरी तरह बंद

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर 5 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

इन स्टेशनों पर न तो यात्रियों को प्रवेश (Entry) या निकास (Exit) की अनुमति होगी और न ही ट्रेनें यहाँ रुकेंगी:

  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)

  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)

  • पटेल चौक (Patel Chowk)

  • जनपथ (Janpath)

  • सेवा तीर्थ (Sewa Tirth)

राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशनों के अचानक बंद होने से दिल्ली-एनसीआर के दैनिक यात्रियों और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है इस बवाल और मार्च की वजह?

गौरतलब है कि देश के शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधारों की मांग और हाल ही में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉजपा (CJP) ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन इस ‘संसद मार्च’ का आह्वान किया है।

इस मार्च के जरिए भारी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे हैं।

बिना अनुमति के मार्च, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस विरोध प्रदर्शन या मार्च के लिए आयोजकों द्वारा कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई है।

उच्च सुरक्षा वाले वीआईपी (VIP) क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत प्रवेश या अराजकता को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इन 5 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के साथ-साथ संसद के आसपास के इलाकों और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.