“मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अब जनता की अदालत में जाएंगे। रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें वह आम लोगों से संवाद करेंगे”
नई दिल्ली 22 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से अरविंद केजरीवाल को इस लिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा समेत दूसरी सुविधाएं रोकना चाहती है।
इसके बाद भी हमारी सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया। पांडेय ने कहा कि अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए उन्होंने पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद भी इस्तीफा दे दिया।
अब वह जनता के बीच जाएंगे। इसकी शुरुआत रविवार दोपहर 12 बजे जंतर मंतर से हो रही है। पूरी दिल्ली की जनता वहां पहुंचेगी।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…