दिल्ली – आतिशी ने ली शपथ, बनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री

“राज निवास में आतिशी ने शनिवार शाम को 4.30 बजे सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। आतिशी शपथ ग्रहण समारोह में नीली साड़ी पहनकर पहुंचीं”

नई दिल्ली 22 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल भी समारोह में पहुंचे। उन्होंने नीली शर्ट पहन रखी थी। अक्सर केजरीवाल नीली शर्ट में नजर आते हैं। आतिशी ने शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी ने दिल्ली की कमान संभाल ली।

दिल्ली स्थित राज निवास में आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री बने हैं।

दिल्ली में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रमुख चहरों को भी इसका हिस्सा बनाया गया। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री समेत कुल छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद नई मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मुख्यमंत्री के पास पहली बार विभाग होंगे। नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भी नहीं होगा।

पूर्ववर्ती सरकारों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों को छोड़कर अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था। जबकि केजरीवाल की तीनों सरकारों में मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे।

शनिवार को आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही सभी मंत्रियों को कार्य आवंटन नियम, 1993 के नियम 3 के तहत मंत्रिपरिषद को विभाग आवंटित कर दिए। इस आवंटन को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी भी दे दी।

मुख्यमंत्री के आदेश मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास 13 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इसमें बिजली, पानी और शिक्षा तीनों शामिल हैं। आम आदमी पार्टी इन तीनों मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इसके अलावा राजस्व, योजना, सेवा विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग उनके पास हैं।

वहीं, आठ विभागों के साथ सौरभ भारद्वाज सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री बन गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य सहित दूसरे बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। कैलाश गहलोत व मुकेश अहलावत पांच-पांच विभाग के साथ तीसरे नंबर के मंत्री हैं। जबकि तीन मंत्रालय के साथ गोपाल राय चौथे व दो विभाग के साथ इमरान हुसैन पांच नंबर के मंत्री बनाए गए हैं।

किन्हें मिला क्या विभाग

आतिशी, मुख्यमंत्री :
1. लोक निर्माण विभाग
2. बिजली
3. शिक्षा
4. उच्च शिक्षा
5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
6. जनसंपर्क विभाग
7. राजस्व
8. वित्त
9. योजना
10. सेवाएं
11. सतर्कता
12. जल
13. विधि, न्याय एवं विधायी मामले तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए

सौरभ भारद्वाज :
1. शहरी विकास
2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
3. स्वास्थ्य
4. उद्योग
5. कला, संस्कृति एवं भाषा
6. पर्यटन
7. समाज कल्याण
8. सहकारिता

गोपाल राय :
1. विकास
2. सामान्य प्रशासन विभाग
3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन

कैलाश गहलोत :
1. परिवहन
2. प्रशासनिक सुधार
3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
4. गृह
5. महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन :
1. खाद्य एवं आपूर्ति
2. चुनाव

मुकेश अहलावत :
1. गुरुद्वारा चुनाव
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
3. भूमि एवं भवन
4. श्रम
5. रोजगार

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago