Breaking News

Delhi Blast : बेहद तकनीकी व योजनाबद्ध था हमला, जांच तेज

“यह विस्फोट इसलिए अत्याधुनिक कहा जा रहा है क्योंकि इसमें कई उन्नत तकनीकें और सामग्री एक साथ इस्तेमाल हुई प्रतीत होती हैं। इस्तेमाल किया गया विस्फोटक बेहद शक्तिशाली था, जो कम मात्रा में भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है”

नई दिल्ली 11 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लाल किले के पास हुआ विस्फोट राजधानी दिल्ली में दहशत और चिंता का कारण बन गया है। फॉरेंसिक जांच के शुरुआती नतीजे यह दिखा रहे हैं कि यह विस्फोट अब तक देखे गए किसी भी हमले से अधिक तकनीकी और योजनाबद्ध था। घटनास्थल पर एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मौजूद हैं और वैज्ञानिक तरीके से हर साक्ष्य को जांचा जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नेटवर्क से डेटा जुटाया जा रहा है, ताकि धमाके से पहले के हर मिनट की तस्वीर स्पष्ट की जा सके। पास के मोबाइल टावरों के रिकॉर्ड और ड्रोन की गतिविधि के संभावित संकेत भी जांच के दायरे में हैं।

तकनीकी जटिलता और उद्देश्य लाल किला केवल ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता का प्रतीक है। ऐसे स्थान के पास विस्फोट होना बताता है कि हमलावरों का मकसद न सिर्फ नुकसान पहुंचाना था, बल्कि जनता के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बनाना भी था। वैज्ञानिक जांच इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।

एनआईए और एफएसएल की टीमें हर साक्ष्य को वैज्ञानिक क्रम में दर्ज कर रही हैं। पास के मोबाइल टावर, रेडियो सिग्नल और संभावित ड्रोन-फ्रीक्वेंसी की जांच चल रही है।

फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में धातु और विस्फोटक नमूनों की रासायनिक जांच के साथ माइक्रो-विश्लेषण किया जा रहा है। सरकार ने अन्य महानगरों को हाई अलर्ट पर रखा है।

यह विस्फोट इसलिए अत्याधुनिक कहा जा रहा है क्योंकि इसमें कई उन्नत तकनीकें और सामग्री एक साथ इस्तेमाल हुई प्रतीत होती हैं। इस्तेमाल किया गया विस्फोटक बेहद शक्तिशाली था, जो कम मात्रा में भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

डिवाइस की बनावट ने ऐसे टुकड़े फैलाए जो जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए बनाए गए थे। यह भी संकेत मिल रहे हैं कि धमाका किसी सटीक समय और स्थान पर करने के लिए रिमोट या सेंसर-आधारित ट्रिगर से संचालित किया गया।

पूरी सच्चाई तब सामने आएगी जब सभी फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल विश्लेषण पूरे होंगे। तब यह तय होगा कि यह हमला स्थानीय साजिश थी या किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की सोची-समझी योजना।

फिलहाल, दिल्ली समेत पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों के सामने यह मामला एक नई चुनौती बन गया है, जिसने शहरी सुरक्षा के तंत्र और तकनीकी तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गहनता से जांच… तह तक जाएंगे : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शाह ने कहा, शीर्ष एजेंसियां पूरी गहनता से जांच कर रही हैं और तह तक जाएंगी। गृह मंत्री शाह ने कहा, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया गया है।

जब उनसे पूछा गया, क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा-फॉरेंसिक विशेषज्ञों और एनएसजी ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जब तक इन नमूनों की जांच नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जब तक एजेंसियां सारे सुबूतों का विश्लेषण नहीं कर लेतीं, हम किसी एंगल को खारिज नहीं कर रहे।

शाह इससे पहले, एलएनजेपी अस्पताल भी गए और घायलों का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल में ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।  उन्होंने कहा, अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गृह मंत्री शाह ने बताया, दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी और एफएसएल की टीमों ने जांच शुरू कर दी है और धमाके के सभी तथ्यों का जल्द ही खुलासा होगा। घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

पीएम मोदी ने शाह से ली जानकारी, जताई संवेदना

पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री शाह से हालात की जानकारी ली। उन्होंने धमाके में मौतों पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम ने कहा, पीड़ितों को प्रशासन सहायता मुहैया कराई जा रही है। गृहमंत्री एवं अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमाके के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सीआईएसएफ के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर यात्रियों की तलाशी और निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों को तैयार रहने के निर्देश दिए।

Santosh SETH

Recent Posts

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

2 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

2 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

2 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

3 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

3 hours ago

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं का भंडाफोड़, FDA ने 16 लाइसेंस किए रद्द

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, कर्नाटक FDA ने 16…

3 hours ago