“इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं”
नई दिल्ली 08 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति फ्लैग स्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में शिफ्ट हो गईं। मुख्यमंत्री आवास पर आने के बाद सोमवार को उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद सोमवार को दोपहर में एक परिचयात्मक बैठक में सीएम आवास के कर्मचारियों से बातचीत की।
इससे पहले उनके निजी सामान और अन्य सामान को एक छोटे मालवाहक वाहन में उनके नए घर में शिफ्ट किया गया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने छह अक्टूबर को जारी पीडब्ल्यूडी के एक कथित पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वास्तव में अपना बंगला खाली नहीं किया है।
उनका अधिकांश सामान अभी भी उसी घर में है। केजरीवाल के पास अभी भी यह बंगला है और इसकी चाबियां भी उनके पास हैं।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…