दिल्ली : कोरोना के एक्टिव केस 100 के पार, मरीजों की बढ़ती संख्या पर बोली CM रेखा गुप्ता

“राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 104 हो गई है”

नई दिल्ली 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या 104 हो गई है। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘कोविड-19 डैशबोर्ड’ के अनुसार, पिछले सप्ताह उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99 थी।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आंकड़ों की पुष्टि की और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अधिकारी किसी भी संभावित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हाल के हफ्तों में कोविड से संबंधित किसी भी मौत की सूचना नहीं है।

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

इस बीच, एक कार्यक्रम से इतर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘घबराने की जरूरत नहीं है और अगर मामले बढ़ते हैं तो अस्पतालों में पूरी व्यवस्थाएं हैं। हमारे पास कोविड-19 मामलों का विवरण है। हमने एक एडवाइजरी भी जारी की है। हमने स्थिति का विश्लेषण किया है और कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है।’’

24 दिनों में अपने आप डाउनफॉल पर चला जाएगा- स्वास्थ्य मंत्री

शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि गुरुवार तक कोविड-19 के 13 मामले सामने आए थे और सरकार यह पुष्टि कर रही है कि अगर संक्रमित दिल्ली के निवासी हैं तो क्या हाल ही में शहर से बाहर गए थे। मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस वेरिएंट के लक्षण सामान्य ‘इन्फ्लूएंजा’ जैसे हैं।

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है अब तक दिल्ली में जितने केस आए हैं वह नॉर्मल सर्दी खांसी के हैं। नया वेरिएंट अभी तक की स्थिति में वायरल फॉर्म में आया है। किसी को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मेरा मानना है कि अगले 24 दिनों में अपने आप डाउनफॉल पर चला जाएगा।”

भारत में कोरोना के कितने एक्टिव केस?

वहीं, आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस यानी Covid-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या में एक दम से बड़ा इजाफा हुआ है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1000 की संख्या को पार कर गए हैं।

जारी किए गए डाटा के मुताबिक, भारत में वर्तमान में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1009 है। इनमें से 752 केस हाल ही में रिपोर्ट किए गए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.