Breaking News

दिल्ली : पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 100 से भी ज्यादा गाड़ियां जलकर हुईं खाक

“दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में आग लगने से 100 से ज्यादा जब्त गाड़ियां जल गईं। मामले में FIR दर्ज की गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर सर्विस को आग पर काबू पाने में 3 घंटे लग गए”

नई दिल्ली 01 / 01 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में गुरुवार दोपहर आग लगने से ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई 100 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक FIR दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के संबंध में दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर फोन आया था। शुरू में दिल्ली फायर सर्विस यानी कि DFS ने कहा था कि मालखाने में खुले क्षेत्र में रखे दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया गाड़ियों सहित लगभग 50 गाड़ियों में आग लगी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अंदाजा है कि 100 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘शुरू में पुलिस ने दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी थीं। सूचना मिली है कि आग में कुछ ऐसी गाड़ियां भी जल गईं, जिन्हें आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था।’

वहीं, DFS के अधिकारी ने कहा, ‘आग की लपटों पर काबू पाने में तीन घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। घटना की जांच की जा रही है।’ सूत्रों ने बताया कि यह मालखाना दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का है और ट्रैफिक हेडक्वॉर्टर के अधिकारी प्रभावित गाड़ियों की संख्या की जांच करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए।

‘जली हुई गाड़ियों के मामले में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा’

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में जब्त की गई दोपहिया और चारपहिया गाड़ियां (जिनमें दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां भी शामिल हैं) इस मालखाने में रखे गए थे। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था।आग इतनी भीषण लगी हुई थी कि इसने तेजी से कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि जली हुई गाड़ियों के मामले में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा और केवल बीमा राशि (यदि कोई हो) का ही दावा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

13 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

13 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

13 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

22 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

22 hours ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

22 hours ago