“दिल्ली में एक 32 साल की अविवाहित बेटी ने अपने पिता की तवे से हत्या कर दी। आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है”
शाहदरा 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली में एक 32 साल की अविवाहित बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बेटी ने तवे से पिता की हत्या की। पिता की उम्र 55 साल थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर 4 बजे के करीब जीटीबी अस्पताल से पुलिस स्टेशन मान सरोवर पार्क को एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि 55 साल के टेक चंद गोयल को उनके बेटे शिवम ने घायल और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शिवम के बयान के अनुसार, घटना के समय उनकी बहन अनु (उम्र 32 वर्ष), उनकी मां बाला देवी और उनकी पत्नी प्रिया (उम्र 29 वर्ष) घर पर मौजूद थीं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनकी पत्नी प्रीति के अनुसार, मृतक पर उनकी बेटी अनु (उम्र 32 वर्ष) ने कथित तौर पर हमला किया था।
अनु अविवाहित है और अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…