दुबई के क्राउन प्रिंस मंगलवार से भारत दौरे पर, पीएम मोदी करेंगे स्वागत

“दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार से दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज सोमवार को दी। प्रिंस हमदान न सिर्फ दुबई के युवराज हैं, बल्कि वे यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है”

नई दिल्ली 07 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शेख हमदान के सम्मान में एक विशेष लंच (Working Lunch) आयोजित करेंगे। इसके अलावा, क्राउन प्रिंस की विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात होगी।

प्रिंस दिल्ली के बाद मुंबई भी जाएंगे, जहां वे भारत और यूएई के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक व्यापारिक बैठक (Business Roundtable) में हिस्सा लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत और दुबई के बीच व्यापारिक रिश्तों खासकर पारंपरिक और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों को और मजबूत करना है।

वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुबई का भारत के साथ व्यापार, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों में अहम योगदान रहा है। यूएई में रहने वाले करीब 43 लाख भारतीयों में से बड़ी संख्या दुबई में रहती है और काम करती है।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल 27-29 जनवरी को यूएई दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस को भारत आने का न्योता दिया था। उस मुलाकात को भी दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने वाला बताया गया था।

Santosh Kumar

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

14 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

15 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

15 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

15 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

15 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

15 hours ago