National

देश भर में ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

“नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट के खिलाफ देश भर में ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। चार्जशीट में सोनिया गांधी आरोपी नंबर वन और राहुल आरोपी नंबर टू हैं। केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा भी लैंड डील में फंसते जा रहे हैं। रॉबर्ड वाड्रा से आज ईडी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है”

“नई दिल्ली 16 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट” 

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने  कहा, “यह केवल राजनीति से प्रेरित है, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की सच्चाई से डरकर ऐसी कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाकर दायर की गई चार्जशीट को स्वीकार नहीं करेगी। हमें सड़कों पर उतरना होगा… हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे… जब हम अंग्रेजों से नहीं दबे, तो हम उनकी दमनकारी नीतियों से भी नहीं दबेंगे।”

नेशनल हेराल्ड मामले में ED की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “ED ने जो भी दाखिल किया है वो सही नहीं है। यह अन्याय है। गांधी परिवार को कोई फायदा नहीं मिला है। यह सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है।”

चंडीगढ़ ED दफ़्तर के बाहर पंजाब कांग्रेस का सांकेतिक धरना जारी है। पंजाब कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसमें मौजूद हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है जैसे कोई बहुत बड़ा घोटाला हो गया है। ये(BJP) बार-बार लोकतंत्र की हत्या करने का काम करते हैं। ये बहुत खतरनाक है। ED पहले भी जांच कर चुकी है। क्लीन चिट भी मिल चुकी है। अब फिर से मामला शुरू कर दिया। ये झूठा मामला है, इसमें कोई दम नहीं है।”

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

17 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

17 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

17 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

17 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

17 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

18 hours ago