जौनपुर के विकास भवन में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर हुई समन्वय बैठक; मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक अभियान, CDO ने दिए सख्त निर्देश”
जौनपुर: वरुण यादव की रिपोर्ट : द पॉलिटिक्स अगेन
जनपद में आगामी 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ और 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ‘दस्तक अभियान’ का वृहद संचालन किया जाएगा।
इन दोनों महत्वपूर्ण अभियानों की सफलता और अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विकास भवन सभागार में एक अहम बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए CDO ध्रुव खाड़िया ने स्पष्ट किया कि डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी विभागों को अपनी विस्तृत कार्ययोजना 27 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
संवेदनशील ग्रामों और मोहल्लों में सघन निरोधात्मक गतिविधियां तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग: सभी ब्लॉक अधीक्षक शत-प्रतिशत आशा कार्यकर्ताओं का भ्रमण सुनिश्चित कराएं। लक्षण युक्त मरीजों का चिन्हीकरण, दवाओं, जांच किट्स और प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए।
पंचायती राज व नगर निकाय: ग्राम पंचायतों में झाड़ियों की कटाई, जल निकासी और साफ-सफाई सुनिश्चित हो।
वहीं, नगरीय क्षेत्रों (वार्डों/मोहल्लों) में नियमित फॉगिंग और एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव सघनता से किया जाए।
शिक्षा विभाग: स्कूलों और कॉलेजों में साफ-सफाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों को अनिवार्य रूप से पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आने के निर्देश जारी किए जाएं।
पशुपालन विभाग: शूकर पालकों को साफ-सफाई, कीटनाशी स्प्रे और शूकरों को खुले में न छोड़ने के लिए जागरूक किया जाए।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछले अभियान में कुछ ब्लॉकों का प्रदर्शन राज्य के औसत से भी कम था।
CDO ने सख्त हिदायत दी है कि इस बार संबंधित ब्लॉकों के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
सभी गतिविधियों की जीपीएस (GPS) आधारित फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट संकलित की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. गंगाराम गौतम, नोडल अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार सहित सिंचाई, जल निगम और अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…