जौनपुर पहुंचे सीएम योगी, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जौनपुर का दौरा किया। वे यहां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया पहुंचे और उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय सवधु यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की”

जौनपुर (ब्यूरो): ११ / १२ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

परिजनों के बीच सीएम योगी मुख्यमंत्री ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने घर के भीतर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

सीएम योगी ने राज्यमंत्री की माता जी और अन्य परिवारजनों से बात कर उन्हें ढाढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री यहाँ लगभग 10 मिनट तक रुके।

भीड़ का अभिवादन और नारेबाजी

आवास से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने पुलिस घेरे के बाहर जमा हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भीड़ ने उत्साहपूर्वक ‘जय श्री राम’ और ‘राधे-राधे’ के नारे लगाए। इसके तुरंत बाद सीएम अपनी कार से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

अफसरों से ली जिले की जानकारी

हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉ. कौस्तुभ से जिले की कानून-व्यवस्था और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद विधायकों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

दोपहर करीब 1:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री डॉ. स्वतंत्रदेव सिंह के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। इस पूरे दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

12 minutes ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

21 minutes ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

28 minutes ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

51 minutes ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

1 hour ago

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने फलता सीट का मतदान किया रद्द

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द;…

1 hour ago