Breaking News

सिविल डिफेन्स : भारत में अब बजेंगे युद्ध सायरन

“पाकिस्तान लगातार 13 दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। अब भारत में भी गूंजेंगे युद्ध सायरन और होगी मॉक ड्रिल”

नई दिल्ली 06 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत के पहलगाम में बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच ठन गई है। इसके बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार 13 दिनों से सीमा क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों देश 22 अप्रैल को बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद जबरदस्त तरीके से एक दूसरे के खिलाफ तैयारी कर रहे हैं।

सोमवार को एक तरफ जहां पाकिस्तान के संसद की विशेष बैठक हुई तो वहीं भारत में गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा गया है। यानी भारत ने अपने नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है।

भारत ने राज्यों को कहा गया है कि वो सिविल डिफेंस की तैयारी करें, एयर रेड वॉर्निंग सायरन का इस्तेमाल करें। कल को अगर कोई संभावित हमला हो तो छात्रों और बाकी नागरिकों की इस बात की ट्रेनिंग हो कि बचना कैसे है। 

पूरे शहर या गांव को ब्लैक आउट कैसे करना है, ये भी प्रैक्टिस करनी है। इसके अलावा बड़े-बड़े इंस्टॉलेशन पर कैमोफ्लाजिंग कैसे करनी है यानी कि उनका ऐसा रंग हो जाए कि वो पहचाने ना जाएं, तो इसकी भी प्रैक्टिस करनी है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

28 minutes ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

41 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

55 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

1 hour ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago