National

रेल मंत्रालय : ट्रेन के सभी डिब्बे और इंजनों में लगेंगे CCTV कैमरे

“भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने सभी यात्री कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसका ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे के सभी 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है”

नई दिल्ली 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उत्तर रेलवे में प्रायोगिक तौर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लाभों की समीक्षा के बाद लिया गया। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यात्री गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे मुख्य रूप से दरवाजों के पास, सामान्य आवागमन वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।

ट्रेन में कहां-कहां लगाए जाएंगे कैमरे?

  1. यात्री डिब्बे: प्रत्येक रेलवे कोच में कुल चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर दो कैमरे होंगे।
  2. रेल इंजन: प्रत्येक इंजन में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें इंजन के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा शामिल होगा।

ट्रेन में सीसीटीवी लगाने के फायदे

बता दें कि भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। भारतीय रेलवे प्रतिदिन औसतन 13,000 से अधिक यात्री ट्रेनें संचालित करता है, जिसमें मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और उपनगरीय ट्रेनें शामिल हैं। भारतीय रेलवे से प्रतिदिन लगभग 2.4 करोड़ यात्री सफर करते हैं।

सीसीटीवी कैमरे चोरी, छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद करते हैं। आपात स्थिति जैसे चिकित्सा आपातकाल, आग या कोई दुर्घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज घटना की स्थिति को समझने और अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में मदद कर सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 hour ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

2 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

2 hours ago

NDA का होगा विस्तार: DMK और शरद पवार की NCP होंगी शामिल ?

विपक्ष को बड़ा झटका: NDA में शामिल होंगे DMK और शरद पवार की NCP, दो-तिहाई…

2 hours ago

अंबाला : सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प, मचा बवाल

अंबाला में जीटी रोड पर भारी बवाल: 7 घंटे तक बंधक रहा हाईवे, पुलिस पर…

2 hours ago

भूकंप: नासिक, चंबा और अफगानिस्तान में कांपी धरती

नासिक से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती: शुक्रवार सुबह भूकंप के 4 झटके, जानिए कहां…

2 hours ago