JAUNPUR

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पथराव, 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

केराकत में ‘अतिक्रमण’ पर चला बुलडोजर तो भड़की भीड़: जमकर हुआ पथराव, नायब तहसीलदार के सिर में लगी चोट; 200 लोगों पर केस दर्ज”

जौनपुर : THE POLITICS AGAIN डेस्क (क्राइम/प्रशासनिक रिपोर्ट): वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थितियां हिंसक हो गईं।

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया।

इस बवाल में नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव के सिर में गंभीर चोट आई है और मौके पर मौजूद बुलडोजर का शीशा भी टूट गया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव करने के आरोप में 6 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके नेतृत्व में सरायबीरु चौराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था।

यह अभियान कोतवाली चौराहा, तहसील रोड और पुराना चौराहा बाजार तक चलाया जाना था। टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले, फुटपाथ पर संचालित अवैध दुकानें और दुकानों के सामने बनाए गए अवैध ‘तीन शेड’ को हटाना शुरू किया।

अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

‘पक्षपात’ के आरोपों पर भड़की भीड़

विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की टीम पर ‘भेदभाव’ का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि एक वर्ग विशेष के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया,

जबकि अन्य के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया गया। लोगों ने कार्रवाई में समानता और निष्पक्षता की मांग की।

जब अधिकारियों ने भीड़ की मांगों या आरोपों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी, तो भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के सिर में चोट लगी और बुलडोजर के शीशे चकनाचूर हो गए। आरोप है कि इस दौरान भीड़ ने चालक के साथ मारपीट का भी प्रयास किया।

पुलिस का एक्शन और FIR

उपद्रवियों के हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

ईओ सना सगीर और नायब तहसीलदार पेसारा विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने, चोट पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल केराकत बाजार में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

5 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

6 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

6 hours ago

एनएमसी की नई सीट मैट्रिक्स जारी, देश में बढ़ीं 13 हजार MBBS सीटें

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…

9 hours ago

ब्रिक्स के इतर मोदी-अनवर वार्ता: ‘मेड इन इंडिया’ हथियार खरीदेगा मलेशिया

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…

9 hours ago

ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी वार्ता

ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…

9 hours ago